मेन्यू

लोड हो रहा है...

किसानों को प्राथमिकता के साथ सॉयल हेल्थ कार्ड मुहैया कराएं – कमिश्ननर


सागर
कमिश्नर सागर संभाग  अनिल सुचारी ने सागर संभाग के सभी कलेक्टरों, कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को सागर संभाग में कृषि यांत्रिकीकरण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे हैप्पी सीडर और सुपर सीडर जैसे कृषि यंत्रों के विषय में किसानों को जानकारी दें तथा कृषि यंत्रों का उपयोग करने के लिए किसानों को सतत रूप से प्रोत्साहित करें।

कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग के सभी कलेक्टर सागर संभाग में कृषि यांत्रिकीकरण के लिए विभागों को दिए गए लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। कमिश्नर ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करें तथा लक्ष्य पूर्ति के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को ताकित करें। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सागर संभाग के सभी कलेक्टर्स, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

बैठक में कमिश्नर ने खाद, बीज एवं कीटनाशकों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद, बीज और उर्वरक बेचने वाली फर्मों की सतत रूप से जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि सागर संभाग के सभी किसानों को उच्च गुणवत्ता की खाद, बीज और उर्वरक उपलब्ध हों, यह सभी कलेक्टर सुनिश्चित कराएं।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने