मेन्यू

लोड हो रहा है...

पुलिस की सख्त कार्रवाई फरार 02 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

सागर

मोतीनगर पुलिस द्वारा प्रभावी एवं योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए दो फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 22.12.2025 को अभियान के दौरान थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार वारंटियों की तलाश हेतु उनके संभावित ठिकानों, निवास स्थानों तथा उठने-बैठने वाले क्षेत्रों में लगातार पतासाजी की गई। सतर्कता एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप दोनों वांछित व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

*गिरफ्तार किए गए वारंटियों के नाम*—

1 छोटे उर्फ छोटा पिता कफलू अहिरवार, उम्र 52 वर्ष, निवासी अंबेडकर वार्ड, सागर

2 जितेन्द्र पिता सुनील सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी मोहननगर वार्ड, सागर

गिरफ्तारी के पश्चात दोनों वारंटियों को विधिवत गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई एवं माननीय न्यायालय सागर के समक्ष पेश किया गया।
उक्त अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के रिकार्डधारी कटरबाजों, गुण्डा बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की भी सघन चेकिंग की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत