मेन्यू

लोड हो रहा है...

मोती नगर पुलिस की दृष्टि और सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चोरी की गंभीर घटना में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को ट्रैक्टर व ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।दिनांक 10.12.2025 को फरियादी ऋतुराज यादव पिता सीताराम यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड पगारा रोड थाना मोतीनगर, सागर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08.12.2025 की शाम लगभग 06:00 बजे उसने अपना स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP-15-ZK-7305 ट्रॉली सहित यादव होटल के पास स्थित अपने किराए के प्लॉट में खड़ा किया था।
दिनांक 09.12.2025 की सुबह लगभग 05:30 बजे प्लॉट पर जाकर देखा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां नहीं मिला। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली (कीमत करीब ₹3,50,000/-) चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन, संदिग्धों की पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की गई।दिनांक 14.12.2025 को संदेही अनुराग पिता भाव सिंह रजक, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गेंहूरास थाना गैरतगंज जिला रायसेन (वर्तमान पता – रत्नागिरी आयोध्यानगर भोपाल) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।आरोपी के बताये अनुसार ललितपुर (उ.प्र.) से ट्रॉली कीमती लगभग ₹80,000/- जप्त की गई।तत्पश्चात आरोपी से गहन पूछताछ पर मधुसूदनगढ़, जिला गुना से चोरी गया ट्रैक्टर कीमती लगभग ₹3,00,000/- जप्त किया गया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। कार्यवाही में  निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत – थाना प्रभारी, मोतीनग, उप निरीक्षक ललित बेदी, प्रधान आरक्षक राजेश लोधी,प्रधान आरक्षक नदीम शेख,आरक्षक गुड्डू शर्मा,आरक्षक दीपक,आरक्षक पवन, आरक्षक उमाशंकर

मोतीनगर पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता एवं अपराधियों के प्रति सख्त संदेश गया है।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ