मेन्यू

लोड हो रहा है...

निगमायुक्त की सख्ती शहर में किराए के भवनों में संचालित सभी प्राइवेट स्कूलों के भवन स्वामियों से लिया जाएगा व्यवसायिक टैक्स

*जिन प्रायवेट स्कूलों के पास सुरक्षा हेतु फायर एन ओ सी नहीं होगी उनके विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई-निगमायुक्त*

*निगमायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित डी पी सी बी ओ एवं बीआरसी को पत्र लिखकर जानकारी उपलब्ध कराने हेतु राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए*

सागर

नगर निगम क्षेत्र में किराए के भवनों में संचालित सभी प्राइवेट स्कूलों के भवन स्वामियों से व्यावसायिक टैक्स लिया जाएगा यह निर्देश नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने मंगलवार को सुबह निरीक्षण के दौरान दिए । उन्होंने राजस्व अधिकारी से कहा कि नगर निगम क्षेत्र में संचालित सभी प्राइवेट स्कूलों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी ,डीपीसी एवं बीआरसी को पत्र लिखें और जानकारी प्राप्त होने के तत्काल बाद ही जिन भवनों में जितने समय से प्राइवेट स्कूल संचालित हो रही हैं उस अवधि का संबंधित भवनस्वामी से व्यवसायिक टैक्स लिया जाए ।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने फायर शाखा प्रभारी शईदउद्दीन कुरैशी को निर्देश दिए कि जिन प्राइवेट स्कूलों में सुरक्षा के इंतजाम नहीं है तथा जिनके द्वारा फायर एनओसी नहीं ली गई है उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई करें । निगमायुक्त ने फायर शाखा प्रभारी को निर्देश दिए कि जिन प्राइवेट स्कूलों द्वारा फायर एन ओ सी ली गई है उनकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रायवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा, अगर फायर एन ओ सी नहीं होगी तो संबंधित स्कूल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत