मेन्यू

लोड हो रहा है...

डीन डॉक्टर पीएस ठाकुर के प्रयास लाए रंग, अब और बेहतर होंगी सुविधाएं, बी एम सी मिला 3 करोड़ से अधिक का बजट

*बीएमसी के सभी बाथरूम, ओटी कंपलेक्स, आपातकालीन ओटी सहित परिसर में विद्युत मरम्मत के होंगे कार्य*

सागर

बुन्देलखण्ड शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के माध्यम से आमजन के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं लगातार विस्तार हो रहा है। विशेष रूप से डीन डॉक्टर पीएस ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में बीएमसी विकास की नई इबारत लिख रहा है।

डीन डॉ पीएस ठाकुर के प्रयास अब रंग लाने लगे हैं, जिसमें उल्लेखनीय रूप से बीएमसी के सभी बाथरूम, शौचालयों ,ओटी कंपलेक्स, आपातकालीन ओटी सहित संपूर्ण परिसर में विद्युत मरम्मत के कार्य के लिए
3 करोड़ से भी अधिक रुपए का बजट प्राप्त हुआ है।

उल्लेखनीय है कि मरम्मत कार्यों हेतु मुख्य अभियंता लो.नि.वि.सागर परिक्षेत्र सागर द्वारा प्रस्तुत विस्तृत प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकृति के आधार पर प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

डॉ पीएस ठाकुर ने बताया कि उक्त सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता और गति के साथ रूप दिया जाएगा, जिससे शीघ्र बीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के साथ ही आम व्यक्तियों को अस्पताल परिसर में एक बेहतर सुविधायुक्त माहौल भी मिल सकेगा।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि जिन कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है उसमें बीएमसी के सभी तलों के शौचालयों एवं बाथरूम में पी.वी.सी. पाईप फिटिंग एवं मरम्मत कार्यों के लिए 201.08 लाख रुपए, महाविद्यालय के आपातकालीन ओ.टी. ब्लॉक में मरम्मत कार्य हेतु 20.27 लाख रुपए सहित अन्य मरम्मत कार्यों के लिए कुल मिलाकर 323.72 लाख रुपए की बजट स्वीकृति प्राप्त हुई है।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत