मेन्यू

लोड हो रहा है...

निगम आयुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई आवास योजना डिफॉल्टर ,अतिक्रमण से लेकर डेयरी विस्थापन को लेकर जुर्माने से एफ आई आर के दिए निर्देश

निगम आयुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई आवास योजना डिफॉल्टर ,अतिक्रमण से लेकर डेयरी विस्थापन को लेकर जुर्माने से एफ आई आर के दिए निर्देश

सागर

लक्ष्मीपुरा वार्ड में डेयरी संचालित कर बड़ी मात्रा में गोबर सड़क के पास खुले प्लॉट पर फैलाने वाले डेयरी संचालक देवेंद्र घोषी पर दस हजार का जुर्माना और एफआईआर करें। उक्त निर्देश निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को सुबह-सुबह शहर का निरीक्षण कर निगमकर्मियों को दिये। उन्होंने कुल 10 डेयरियों का निरीक्षण किया इसमें से 9 डेयरी संचालकों पर एफआईआर कराने के निर्देश निगम के अधिकारियों को दिये। एक डेयरी संचालक ने दिये गए समय में डेयरी शहर से बाहर विस्थापित करने हेतु सहमती दी। सागर शहर को स्वच्छता में अब्बल बनाने, शहर की सुंदरता को बनाये रखने, पशुओं के सड़कों पर खुले में विचरण से होने वाली यातायात समस्या समाप्त करने और नागरिकों को हताहत घायल होने से बचाने जैसे विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए महत्वकान्छी डेयरी विस्थापन परियोजना हफसिली के शतप्रतिशत प्रभावी संचालन हेतु बागडोर नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने स्वयं अपने हांथों में लेते हुए शहर के डेयरी संचालकों को बार-बार समझाइस देने के बाद अब कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पशु विचरण मुक्त सागर बनाने का मैराथन प्रयास एक बार पुनः प्रारम्भ करते हुए शुक्रवार को सागर शहर में संचालित विभिन्न डेरियों का निरीक्षण किया और चंद दिनों की मोहलत देकर सभी पशुडेयरियां शहर से बाहर करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहर भ्रमण कर कुल 10 डेयरी संचालकों की डेयरी पर पहुंचकर यथास्थिति देखी और डेयरी बाहर करने हेतु कहा। गोपालगंज में सौरभ यादव, अखिलेश यादव, सुरेश यादव की डेयरी, शनिचरी में रमेश यादव, प्रेमनारायण यादव, रोहित यादव, लक्ष्मीपुरा में देवेंद्र घोषी, चंदु घोषी, केशवगंज में प्रदीप यादव आदि की डेयरियों पर पहुंचकर उक्त डेरी संचालकों से संवाद किया और दो-चार दिन में सभी डेयरी शहर से बाहर डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल हफसिली या अन्यत्र लेकर जाने के निर्देश दिये और इन पर एफआईआर कराने के निर्देश निगम अधिकारीयों को दिये।
ओमकार यादव (लल्लू यादव) ने अपनी डेयरी निर्धारित समय में शहर से बाहर विस्थापित करने की सहमती दी।
धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधक मकानों का परिसीमन नक्शा परमिशन चैक करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये
संविधान चौक धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा सड़कमार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की शहर में आवागमन को सुगम सरल बनाने हेतु सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है चौड़ी सड़कों का फायदा स्थानीय रहवासियों के साथ शहर के विकास में महत्वपूर्ण है। यह मार्ग राजधानी भोपाल से आने वालों के शहर में प्रवेश का प्रमुख मार्ग है इसकी पर्याप्त चौड़ाई और व्यवस्थित निर्माण शहर के भीतरी स्वरूप का परिचय प्रदान करेगा। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के तहत बनाई जा रहीं सीसी रोड, नालियों सहित यहां की बिल्डिंग लाईन की जानकारी संबंधित इंजिनियर्स से लेते हुए कहा की संविधान चौक धर्मश्री से मोतीनगर चौराहा सड़कमार्ग के चौड़ीकरण में आ रही सभी बिल्डिंग की परमिसन नक्से आदि चेक करें और चौड़ीकरण में बाधक अतिक्रमण हटाएं।
निगम आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 165 डिफाल्टर हितग्राहियों के विरुद्ध की सख्त कार्रवाई
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किश्त की राशि प्राप्त होने के बावजूद आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ न करने पर 165 डिफाल्टर हितग्राहियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न बैंकों में उनके खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे हितग्राहियों की जांच की गई थी जिन्होंने किश्त की राशि प्राप्त होने के बावजूद भी अपने आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया था, ऐसे सभी हितग्राहियों को निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए थे फिर भी 165 हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत