मेन्यू

लोड हो रहा है...

ऑटो रिक्शा में छूटा 90,000 रुपए व सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग — सागर पुलिस की तत्परता से सुरक्षित मिला

सागर

दिनांक 16.08.25 को लगभग 3:30 बजे
श्रीमती कुंती बाई लोधी निवासी शाहगढ़ अपने पति के साथ थाना गोपालगंज पहुंचीं और थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र सिंह कुशवाह को बताया कि राहतगढ़ बस स्टैंड से नाव मंदिर गोपालगंज आते समय उनका काले रंग का बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया है। बैग में लगभग ₹90,000 नगद, सोने के दो कान के फूल, तीन पायल, एक मोबाइल व चाबियों का गुच्छा रखा हुआ था।

महिला की बात सुनकर थाना प्रभारी गोपालगंज ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए महिला को कंट्रोल रूम भेजा और घटना की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिंहा को दी। एएसपी महोदय ने त्वरित निर्देश दिए कि बैग का सुराग सीसीटीवी कैमरों की मदद से निकाला जाए।

उप निरीक्षक कंट्रोल रूम सागर  आर.के.एस. चौहान ने अपनी टीम के साथ तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें साफ हुआ कि बैग ई-रिक्शा में छूट गया है और वाहन की पहचान हो गई। इसके बाद आरक्षक  दशरथ मालवीय एवं आरक्षक  नेकराम कौशल को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने मोती नगर चौराहा एवं राहतगढ़ बस स्टैंड पर रिक्शे की तलाश की और मुखबिर सक्रिय किए।

लगातार प्रयासों के बाद 17.08.25 की सुबह से तलाशी अभियान चलाया गया और दोपहर लगभग 12 बजे ऑटो चालक राजू पटेल का पता चला। जब पुलिस राजू पटेल के घर पहुँची, तभी उसने अपने ऑटो में रखा बैग देखा। उसे बैग के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस की समझाइश पर उसने तुरंत बैग पुलिस को सौंप दिया।

बाद में गोपाल गंज पुलिस के साथ राजू पटेल मय ऑटो व बंद बैग के थाना गोपालगंज आए फरियादिया कुंती बाई लोधी को थाना प्रभारी की मौजूदगी में बैग सुपुर्द किया गया। महिला ने जांच कर पुष्टि की कि सारा नगद एवं आभूषण सुरक्षित हैं।

महिला ने कहा कि उसकी बेटी अस्पताल में भर्ती है, जिसके इलाज हेतु वह इतनी बड़ी रकम लेकर चल रही थी। बैग वापस मिलने पर उसने थाना गोपालगंज पुलिस, कंट्रोल रूम पुलिस तथा ईमानदार ऑटो चालक का आभार व्यक्त किया।

इस संपूर्ण कार्यवाही में
👉 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिंहा
👉 थाना प्रभारी गोपालगंज  राजेन्द्र सिंह कुशवाह
👉 उप निरीक्षक कंट्रोल रूम  आर.के.एस. चौहान
गोपाल गंज से प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर
👉 आरक्षक दशरथ मालवीय एवं आरक्षक नेकराम कौशल
👉 सीसीटीवी ऑपरेटर आरक्षक लखन एवं आरक्षक संदीप

की विशेष भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और ईमानदार ऑटो चालक की निष्ठा से बड़ी रकम और आभूषण सुरक्षित रूप से वापस मिल पाए।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने