मेन्यू

लोड हो रहा है...

यातायात डीएसपी मयंक चौहान बने जीवन रक्षक – पुल से कूदने से पहले ही बचाई महिला की जान

सागर
सागर पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का अद्वितीय उदाहरण बीती रात्रि को देखने को मिला। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री मयंक चौहान अपने स्टाफ के साथ नियमित रात्रि गश्त पर शहर का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान जब उनका काफिला बस स्टैंड से कोरी डोर पुल की ओर बढ़ रहा था, तभी अचानक एक महिला आत्महत्या करने के उद्देश्य से रेलिंग से लटककर तालाब में छलांग लगाने का प्रयास करती नज़र आई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी श्री चौहान ने तत्काल साहसिक कदम उठाया और बिना समय गँवाए अपने स्टाफ तथा गोपालगंज थाना चीता मोबाइल पर तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से महिला को सुरक्षित पकड़ लिया। सही समय पर की गई इस बहादुरी और तत्परता ने एक अनमोल जिंदगी को खत्म होने से बचा लिया।

महिला को सुरक्षित निकालने के बाद सुरक्षार्थ महिला थाना पहुँचाया गया, जहाँ काउंसलिंग की गई और उसके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया।

सागर पुलिस की इस मानवता से भरी कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था की संरक्षक है, बल्कि समाज की सच्ची जन-रक्षक भी है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मयंक चौहान और उनकी टीम का यह कार्य चारों ओर सराहना का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत