मेन्यू

लोड हो रहा है...

थाना सानौधा में रक्षाबंधन पर्व की अनूठी छटा — राखी के बंधन में बंधा पुलिस-जन संबंध

सागर

थाना प्रभारी सानौधा सहित थाने का पूरा स्टाफ विगत दिनो अत्यावश्यक ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण रक्षाबंधन के दिन अपने घर नहीं जा सका था । यह जानकारी जैसे ही एकल अभियान संस्था को मिली, जो सदैव समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहती है, संस्था ने इस अवसर को खास बनाने का निर्णय लिया।

आज एकल अभियान संस्था, अंचल सागर के संच परसौरिया के आचार्य, बहनें और भाई, संचय समिति अध्यक्ष  रामस्वरूप प्रजापति के नेतृत्व में थाना सानौधा पहुंचे और रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम के दौरान आई बहनों ने पूरे थाना स्टाफ की विधिवत आरती और तिलक कर, उन्हें राखी बांधी और मिठाई खिलाकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को आत्मीयता से संजोया। वहीं, थाना की महिला स्टाफ दीपांशु दुबे ने भी साथ आए भाइयों को राखी बांधकर इस पर्व की गरिमा को और बढ़ाया।

थाना प्रभारी  भरत सिंह ठाकुर ने सभी आगंतुकों को मिठाई एवं फल वितरित कर परंपरागत रूप से बहिनो का सम्मान करते हुए हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा —

> “ऐसे आयोजन समाज और पुलिस के बीच विश्वास, प्रेम और भाईचारे की डोर को और मजबूत बनाते हैं। यह केवल राखी का बंधन नहीं, बल्कि दिलों का जुड़ाव है।”

इस अवसर पर अध्यक्ष के अलावा अंचल व्यास, भागवत दुबे, लक्ष्मण कुर्मी तथा बहिन क्रांति पाल ,मोहनी विश्वकर्मा, प्रियंका और वर्षा उपस्थित रही

रक्षाबंधन का यह स्नेहिल मिलन न केवल पर्व की परंपरा को जीवंत करता है, बल्कि जनता और पुलिस के संबंधों में मिठास घोलने का कार्य भी करता है। इस अवसर पर थाना परिसर भाईचारे, सौहार्द और सहयोग की भावनाओं से सराबोर हो उठा

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत