मेन्यू

लोड हो रहा है...

नशे से दूरी है जरूरी”—मानव श्रृंखला के माध्यम से सागर पुलिस का नशामुक्ति संदेश

“नशामुक्त समाज की ओर एक सशक्त कदम – सागर पुलिस के साथ”
सागर
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 30 जुलाई 2025 तक पूरे मध्यप्रदेश में “नशे के विरुद्ध विशेष जन-जागरूकता अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस लाइन सागर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया।
यह प्रेरणादायक पहल पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिंहा के निर्देशन में रक्षित निरीक्षक  नितेश वायकर के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और मैदान में खड़े होकर अपने शरीर से “नशे से दूरी है जरूरी” एवं “सागर” शब्दों की संरचना की।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज, विशेष रूप से युवाओं के बीच नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था। मानव श्रृंखला के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करता है, और इससे दूरी बनाना हर नागरिक का कर्तव्य है।
सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार, समाज एवं आने वाली पीढ़ियों को भी नशामुक्त रखने हेतु जागरूक करें।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत