मेन्यू

लोड हो रहा है...

अवैध रूप से स्टॉक में रखा गया खाद ,भंडार केंद्र को किया गया सील

सागर
कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर देवरी एसडीएम मुनव्वर खान के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से खाद उर्वरक का भंडारण करने पर खाद भंडार केंद्र को सील कर आवश्यक कार्रवाई की गई।
एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि कलेक्टर  संदीप जी आर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में कहीं भी अवैध रूप से खाद का भंडारण या कालाबाजारी नहीं होना चाहिए जिसके परिपेक्ष में लगातार निगरानी की जा रही है इसी परिपेक्ष में आज देवरी में हर्षित जैन तनय सुरेश जैन के द्वारा, शहजपुर रोड में फर्म सुरेश कुमार तनय दरबारी लाल जैन के द्वारा अपने दुकान के भंडारण कमरों में डीएपी, एसएसपी, पोटाश का भंडारण किया गया है। उक्त फर्म अधिकृत विक्रेता है किंतु भंडारण में पाई गई खाद के आवक की रसीदें नहीं है तथा भेजी गई खाद का कोई प्रमाण नहीं है। पीओएस मशीन में आवक भी प्रदर्शित नहीं हो रहा है। किसी भी प्रकार की साक्ष्य उपलब्ध न होने पर
भंडारण को सील किया जाकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। राजस्व कृषि और पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत