खुरई /सागर
नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा नगर के मुख्य मार्गों,बाजारों आवगमन के रास्तों पर भटकते पशुओं को सुरक्षित पकड़कर गौशाला विस्थापित किया गया,सागर जिला कलेक्टर संदीप जी.आर. द्वारा आदेशित किया गया था कि समस्त सागर जिले के मुख्य मार्गों से पशुओं को प्रमुखता से हटाया जाए एवं सुरक्षित रूप से निकटतम गौशालों,गौ संरक्षण केंद्रों आदि में विस्थापित किया जाए जिसके अनुपालन में आज अनुविभागीय अधिकारी मनोज कुमार चौरसिया जी की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद खुरई की प्रशिक्षित टीम द्वारा नगर के मुख्य मार्गों, बायपास रोड,बाजारों से घुमक्कड़ पशुओं को सुरक्षित पकड़कर गौशाला हेतु भेजा गया,अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी साथ ही अनुविभागीय अधिकारी ने आसपास के गौपालकों से आग्रह किया है की अपने पालतू,दुधारू पशुओं को खुले में ना छोड़े अन्यथा कि स्थिति में नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा अधिगृहीत कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी मार्गों को पशुओं से मुक्त करना हमरा मुख्य उद्देश्य है साथ ही यह भी ध्यान रखा जा रहा है की मूक पशुओं को किसी भी प्रकार की क्षति ना हो समस्त पशु पालकों से आग्रह है कि अपने पशुओं को रखने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें..!!




