सागर
पुलिस मुख्यालय, भोपाल के दिशा-निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के मार्गदर्शन में, जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्यवाही करते हुए सागर पुलिस द्वारा—
🔹 165 गिरफ्तारी वारंटी
🔹 45 स्थायी वारंटी
को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारी, बीट प्रभारी एवं अन्य पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान पुराने लंबित प्रकरणों में फरार चल रहे अपराधियों को चिन्हित कर योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया गया।




