मेन्यू

लोड हो रहा है...

सांई वाटिका कॉलोनी के रहवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में करेंगे भोपाल रोड पर चक्काजाम

सागर

साईं वाटिका सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव ने बताया कि साई वाटिका कॉलोनी का वर्ष 2005 में नगर निगम सागर से विधिवत नक्शा (ले आउट) स्वीकृत किया गया था। तथा कॉलोनाइजर द्वारा प्लॉटों की बिक्री ले-आउट अनुसार एप्रोच रोड 20 फुट तथा अन्दर कलानी में 25 फुट एवं 20 फुट रोड मुसार ले आउट के आधार पर बिक्री की गई थी। इसके पश्चात वर्ष 2009 में कॉलोनाजिर द्वारा प्लॉटों की बिक्री पश्चात कॉलोनी नगर निगम सागर को हेण्डओवर की गई थी।
कॉलोनीवासियों द्वारा नगर निगम सागर द्वारा स्वीकृत नक्शे (ले-आउट) के आधार पर एप्रोच रोड 20 फुट होन के धार पर प्लॉट खरीदे गये थे तथा निर्माण कार्य कराया गया था। वर्ष 2009 से कॉलोनी बाली उसी एप्रोच रोड से आ-जा रहे है निकल रहे है। जो वर्तमान में पूर्णत खराब हो गया है एवं बडे-बडे गढ़ढे हो गये हैं। कॉलोनी वासियों के द्वारा नगर निगम सागर को बार बार आवेदन दिये गये है। लेकिन नगर निगम सागर द्वारा स्वीकृत एप्रोच रोड नहीं बनाया गया है। और न ही कॉलोनी के अंदर कोई रोड व नाली का निर्माण किया गया। इससे कॉलोनी में निवासरत लगभग 200 परिवार समस्याओं से प्रभावित रहे है।

नगर निगम सागर बहाना बना रहा है कि एप्रोच रोड विवादित है जबकी कॉलोनी वासी उसी रोड से बिना रोक टोक निकल है तथा मौके पर 20 फुट रास्ता गढ्‌ढेयुक्त कच्चा बना हुआ है। लेकिन नगर निगम सागरा कॉलोनी की मुख्य एप्रोच रोड का बहाना बनाकर निर्माण नहीं कर रहा है।

यदि कॉलोनी का मुख्य एप्रोच रोड विवादित था तो नगर निगम सागर नक्शे (ले-आउट) को क्यों स्वीकृत किया गया। तथा घर निगम सागर द्वारा जो प्लॉट बंधक रखे गये थे उन प्लॉटों को बगैर पूर्ण सुविधाओं के कॉलानाईजर को हस्तान्तरित कैसे किये एवं एनओसी कैसे दी गई? कॉलोनी को वर्ष 2009 में अपने अधिकार क्षेत्र में नगर निगम सागर द्वारा क्यो लिया गया एवं भी तक वर्ष 2009 से मुख्य रोड के विवाद को क्यों नहीं सुलझाया गया जबकी समस्त कॉलोनीवासियों से निगम से संबंधित सभी कार के टैक्स नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष वसूला जा रहा है।

उपरोक्त विषय के संबंध में नगर निगम आयुक्त सागर एवं जनसुनवाई के माध्यम र विधायक जी को एवं नगर निगम महापौर एवं स्थानीय पार्षद को एवं सिटी मजीस्ट्रेट तथा है लेकिन अभी तक बिना कोई निराकरण शासन के द्वारा शिकायतें बंद करा दी गई है। म कलेक्टर , सी एम हेल्पलाईन पर भी शिकायत की कॉलोनीवासियों द्वारा दिनांक 24 जून 2025 को कलेक्टर मजिस्ट्रेट ,नगर निगम आयुक्त पर निगम महापौर को समस्याओं से अवगत कराने हेतु आवेदन दिया गया था तथा निराकरण न होने की स्थिती में भोपाल रोड पर चक्काजाम करने की लिखित सूचना भी दी गई है। लेकिन उसके पश्चात अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की इसी में सभी कॉलोनी वासियों ने निर्णय लिया कि आगामी दिनांक 06-07-25 को समस्त कॉलोनीवासियों द्वारा भोपाल मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया जायेगा। इससे होने वाली असुविधा एवं होनी अनहोनी के लिये जिला प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होगा।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत