मेन्यू

लोड हो रहा है...

भगवान जगदीश स्वामी के दर्शनों के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता

खुरई

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ हुई रथ में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी देवी सुभद्रा, बलभद्र, बिराजे थे। जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने खुरई में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी की दिव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान का पूजन अर्चन कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि स्वास्थ्य और सर्वमंगल की कामना की।

*जगह-जगह आरती उतार कर पूजा अर्चना की*

यात्रा में भगवान जगन्नाथ स्वामी की जगह-जगह आरती उतार कर पूजा अर्चना की। इसके पूर्व बड़ी संख्या में महिला पुरूष बच्चे भगवान का रथ खीचकर आगे-आगे बड़ रहे थे साथ ही साथ युवा टोली श्री जय जगन्नाथ के उदघोष के साथ रथ यात्रा के आगे चल रहे थे। यह यात्रा का आयोजन वर्षों से नगर में इसलिए हो रहा है कि जो श्रद्वालु इस दिन जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा में शामिल नही हो पाते वह नगर में ही यात्रा में सम्मलित होकर पुन्य लाभ अर्जित करते है। यात्रा झंडा चौक, मंगलधाम, शिवाजी चौक, मस्जिद के सामने ललिता शास्त्री, शर्मा वार्ड, परसा चौराहा, होते हुए पुनः बिहारी जी मंदिर में आकर यात्रा का समापन हुआ।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ