रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत
कोटपूतली। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी विकास संगठन एवं बबलू बबेरवाल फाउंडेशन, कोटपूतली के 7वें जिला स्तरीय सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर, पंपलेट और बैनर का विमोचन किया। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
सम्मेलन अध्यक्ष बबलू बबेरवाल एवं प्रधान संरक्षक देवी सहाय सैनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइंस स्थित गहलोत के निवास पर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की ओर से अब तक आयोजित छह सामूहिक विवाह सम्मेलनों और अन्य सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। गहलोत ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए सातवें सम्मेलन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 नवंबर 2026, देवउठनी एकादशी को कोटपूतली स्थित शिव मंदिर, ढाणी दीपावली में आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल ने गहलोत से सम्मेलन में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने सकारात्मक संकेत दिए।
इस अवसर पर थानागाजी के चेयरमैन चौथमल सैनी, शाहपुरा सामूहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष साधुराम सैनी, संरक्षक रामस्वरूप रोलावण, मानव नारी सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष नरेश जोशी, रामरतन सैनी, उपाध्यक्ष गंगाराम सैनी, संजय दैया और दाताराम सैनी नारेड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



