मेन्यू

लोड हो रहा है...

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर

सागर

79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे नांदेड़ और पानीपत के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, गाड़ी संख्या 07635 नांदेड़-पानीपत विशेष ट्रेन 21 और 27 अक्टूबर को तथा वापसी में गाड़ी संख्या 07636 पानीपत-नांदेड़ विशेष ट्रेन 22 और 28 अक्टूबर को चलेगी।

विशेष ट्रेन के बीना जंक्शन पर आगमन का समय सुबह 4 बजे और प्रस्थान 4:15 बजे निर्धारित है। वहीं, रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेन अगले दिन रात 1:40 बजे पहुंचेगी और 1:45 बजे रवाना होगी। इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, छत्रपति संभाजीनगर, जालना और परभणी सहित विभिन्न स्टेशनों पर भी ठहराव रहेगा।

वापसी ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 07636 पानीपत से शाम 6:15 बजे रवाना होकर नई दिल्ली, पलवल, मथुरा, आगरा कैंट, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी और खंडवा होते हुए नांदेड़ पहुंचेगी। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ट्रेन बीना में सुबह 7:25 बजे और रानी कमलापति में सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी। नांदेड़ पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 6 बजे निर्धारित है।

रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेनों का संचालन श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए किया जा रहा है। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित तिथि और स्टेशन के समय की पुष्टि रेलवे से करने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत