पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल टेलर का विद्यालय में समारोहपूर्वक सम्मान
रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत
अजीतगढ़। सेठ रामेश्वरलाल सहरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गढ़भोपजी की कक्षा 12वीं की तीन मेधावी छात्राओं को विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल टेलर ने 9 और 10 अक्टूबर को जयपुर से उदयपुर की हवाई यात्रा करवाई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा-2026 में 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं में गुंजन सैनी, कल्पना बड़सरा और पूजा चौधरी शामिल हैं।
प्राध्यापक मुन्नालाल गढ़वाल के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हवाई सफर का अनुभव लिया। उदयपुर प्रवास के दौरान उन्होंने प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से जाना।
इस पहल के लिए पूर्व प्रधानाचार्य मोहनलाल टेलर का विद्यालय में समारोहपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में खंडेला के एसीबीईओ हरफूलराम बिजारणिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया।




