मेन्यू

लोड हो रहा है...

नीमकाथाना पालिका अध्यक्ष पद पर मुकाबला तय, भाजपा-कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी 21 सितंबर को 40 पार्षद करेंगे मतदान, नाम वापसी के बाद साफ होगी अंतिम तस्वीर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत

नीमकाथाना। नगर पालिका चुनाव 2026 के पार्षद चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अब अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर स्पष्ट होने लगी है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कांग्रेस की ओर से महेश मेगोतिया और भाजपा की ओर से रणजीत सिंह मंगावा ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब अध्यक्ष पद का फैसला निर्वाचित पार्षदों के मतदान से होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

कांग्रेस से महेश मेगोतिया ने भरा नामांकन

कांग्रेस की ओर से महेश मेगोतिया ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया कि उसके साथ 23 पार्षद हैं।

नामांकन के दौरान महेश मेगोतिया ने नगर पालिका क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। परिसीमन के बाद नगरपालिका में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी विकास कार्यों पर जोर देने की बात कही गई।

भाजपा ने रणजीत सिंह मंगावा पर जताया भरोसा

भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 29 से निर्वाचित रणजीत सिंह मंगावा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित भाजपा पार्षद प्रमोद सिंह बाजोर, वरिष्ठ अधिवक्ता मनीराम जाखड़, चौथमल गर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और समर्थक मौजूद रहे।

रणजीत सिंह मंगावा ने नगर पालिका के समग्र विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं भाजपा पार्षद प्रमोद सिंह बाजोर ने कहा कि पार्टी नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए प्रयास करेगी और शहरवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। भाजपा की ओर से 17 पार्षदों का समर्थन होने का दावा किया गया है।

40 पार्षद तय करेंगे अध्यक्ष

नीमकाथाना नगर पालिका में कुल 40 वार्ड हैं। अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं, बल्कि निर्वाचित पार्षदों के मतदान से होगा। कांग्रेस और भाजपा के अलावा निर्दलीय पार्षद भी चुनाव जीतकर आए हैं, ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में इन पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद मुकाबले की अंतिम तस्वीर सामने आएगी। इसके बाद 21 सितंबर को पार्षद मतदान करेंगे और मतगणना के बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। इसी दिन उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा।

विकास के मुद्दों पर टिकी निगाहें

अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही नीमकाथाना के विकास को लेकर शहरवासियों की उम्मीदें भी जुड़ी हैं। सड़क, सफाई, पेयजल, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, यातायात व्यवस्था, सौंदर्यीकरण और परिसीमन के बाद नगरपालिका में शामिल नए क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं।

अब सबकी निगाहें 21 सितंबर पर टिकी हैं, जब पार्षदों के मतदान के बाद नीमकाथाना नगर पालिका को नया अध्यक्ष मिलेगा।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर