मेन्यू

लोड हो रहा है...

‘नो-गो-टेल’ बना बच्चों की सुरक्षा का मंत्र ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डे के तहत बाल भारती स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत

नीम का थाना। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, नीम का थाना द्वारा मंगलवार को बाल भारती पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, छावनी में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूज़डे” के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में एडीजे-02 पूनम शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बाल सुरक्षा, अधिकारों और कानूनी संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। विद्यालय पहुंचने पर डायरेक्टर कैलाश सैनी, प्रिंसिपल मधु सूईवाल सहित विद्यालय परिवार एवं स्टाफ ने न्यायिक अधिकारी का स्वागत किया।

‘NO–GO–TELL’ से समझाई सुरक्षा

कार्यक्रम का मुख्य विषय “Stranger Danger – No, Go, Tell” रहा। न्यायिक अधिकारी ने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि यदि कोई अनजान व्यक्ति बहलाने-फुसलाने, लालच देने या असहज स्थिति में डालने का प्रयास करे तो उन्हें चुप नहीं रहना चाहिए।

विद्यार्थियों को बताया गया कि NO यानी गलत या असहज स्थिति में स्पष्ट रूप से ‘ना’ कहें, GO यानी ऐसी परिस्थिति से तुरंत दूर होकर सुरक्षित स्थान पर जाएं और TELL यानी घटना की जानकारी माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय वयस्क को दें।

बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा पर भी चर्चा

कार्यक्रम में बाल अधिकार, बाल संरक्षण कानून, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधान तथा निशुल्क विधिक सहायता जैसे विषयों पर भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।

साइबर सुरक्षा को लेकर बच्चों को सावधान करते हुए कहा गया कि इंटरनेट पर अनजान लोगों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी संदिग्ध संदेश, गतिविधि या परेशानी की स्थिति में तत्काल अभिभावकों अथवा शिक्षकों को इसकी जानकारी दें।

विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कानून एवं सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। न्यायिक अधिकारी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल भाषा में समाधान किया।

प्रिंसिपल मधु सूईवाल ने कहा कि बच्चों को कम उम्र से ही अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना जरूरी है। वहीं डायरेक्टर कैलाश सैनी ने तालुका विधिक सेवा समिति एवं न्यायिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वयं सुरक्षित रहने तथा अपने साथियों को भी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने न्यायिक अधिकारी पूनम शर्मा एवं तालुका विधिक सेवा समिति का कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत