मेन्यू

लोड हो रहा है...

शाहपुरा में शोक की लहर: त्रिवेणी चौकी पर तैनात ASI कुंदन मीणा का हार्ट अटैक से निधन

रिपोर्टर – शिंभू सिंह शेखावत

शाहपुरा (जयपुर)। पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। त्रिवेणी चौकी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) कुंदन मीणा का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित शाहपुरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, बीती रात ASI कुंदन मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन और सहकर्मी उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ASI कुंदन मीणा पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक निधन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों और साथी कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया।

सहकर्मियों ने उनके निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया और दिवंगत अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। असमय निधन की खबर से क्षेत्र में भी माहौल गमगीन है।

सागर मिरर न्यूज़ परिवार की ओर से दिवंगत ASI कुंदन मीणा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर