मेन्यू

लोड हो रहा है...

नीमकाथाना वार्ड-32 में टिकट बंटवारे पर बवाल, स्थानीय महिला को टिकट नहीं मिली तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नीमकाथाना | रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत

नीमकाथाना नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 32 से कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड के लोगों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस स्थानीय एसटी महिला को टिकट देने के बजाय दूसरे वार्ड की महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही है, जिससे वार्डवासियों में भारी नाराजगी है।

वार्डवासियों का कहना है कि निर्वाचन नियमों के अनुसार पार्षद पद का उम्मीदवार उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए और उसका नाम संबंधित वार्ड की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। ऐसे में दूसरे वार्ड की महिला को टिकट देना नियमों के विरुद्ध है।

महिला और पुरुष मतदाताओं ने चेतावनी दी है कि यदि वार्ड नंबर 32 की स्थानीय एसटी महिला को टिकट नहीं दिया गया, तो वे नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार करेंगे। साथ ही उन्होंने आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। वार्डवासियों ने कांग्रेस नेतृत्व से जल्द निर्णय बदलकर स्थानीय महिला को टिकट देने की मांग की है।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर