मेन्यू

लोड हो रहा है...

त्योहार के पहले घरों में लौटी खुशियां, एक सप्ताह में 22 नाबालिगों को सागर पुलिस ने खोज निकाला

सागर

त्योहारों की खुशियों से पहले सागर पुलिस ने 22 परिवारों को बड़ी राहत दी है। नाबालिग बालक-बालिकाओं की गुमशुदगी और अपहरण के मामलों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर महज एक सप्ताह में 22 नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों तक पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को नाबालिगों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और हरसंभव प्रयास कर दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग के बीच पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और मैदानी जानकारी के आधार पर नाबालिगों की तलाश की।

सागर पुलिस की टीमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों तक पहुंचीं और संभावित स्थानों पर दबिश देकर बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपने बच्चों की तलाश में परेशान परिजनों के चेहरों पर खुशी और राहत लौट आई।

नाबालिगों की दस्तयाबी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुमशुदगी और अपहरण के मामलों में आगे भी इसी तरह त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर