मेन्यू

लोड हो रहा है...

नाबालिग को ब्लैकमेल कर धमकाया, फिर कराई लाखों की चोरी! बीना पुलिस ने खोला राज, 54.37 लाख का मशरूका बरामद

13 लाख कैश और करीब 250 ग्राम सोने के जेवरात गायब कराने की साजिश, आरोपी आयुष मैना और अंकुश बाल्मीक गिरफ्तार; कार, बाइक, आईफोन समेत करोड़ों की खरीदारी का खुलासा

सागर/बीना

नाबालिग को ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी देकर चोरी करवाने के मामले का बीना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण और 16.37 लाख रुपये कीमत का अन्य सामान, कुल करीब 54.37 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार चोरी की करीब 13 लाख रुपये की नकदी से आरोपियों ने वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान खरीदा था।
पुलिस के मुताबिक फरियादी परिवार नए मकान में रह रहा था, जबकि पुराने पैतृक मकान में नगद राशि, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। 17 जून 2026 को सामान की जांच करने पर नगदी और जेवरात गायब मिले। इसके बाद थाना बीना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी आयुष मैना निवासी बीना फरियादी परिवार के नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था और जान से मारने की धमकी देकर दबाव बना रहा था। इसी दबाव में नाबालिग से चोरी की वारदात कराई गई। पुलिस ने आयुष को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो करीब 13 लाख रुपये नगद और लगभग 40 तोला सोने के आभूषण लेने की जानकारी सामने आई।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की रकम से खरीदी गई वरना कार, अर्टिगा कार, रॉयल इनफील्ड बुलेट, आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईफोन 15, वीवो मोबाइल, एसी, एलईडी टीवी, फर्नीचर सहित अन्य सामान बरामद किया। बरामद अन्य सामान की अनुमानित कीमत करीब 16.37 लाख रुपये बताई गई है।
पूछताछ में सोने के आभूषण आरोपी के मामा अंकुश बाल्मीक निवासी गुना को दिए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने अंकुश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए। इनमें हार, चैन, ब्रेसलेट, अंगूठियां, कड़े और मंगलसूत्र सहित अन्य जेवर शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई गई है।
मामले में आरोपी आयुष मैना और अंकुश बाल्मीक को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं सहयोगी आरोपी सतीश अहिरवार निवासी शिवाजी वार्ड बीना और मोनू पाल निवासी गुना को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार चोरी की रकम से खरीदे गए अन्य सामान की बरामदगी और मामले की जांच जारी है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, कस्तूरी अहिरवार सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर