मेन्यू

लोड हो रहा है...

बीना में मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, लिए मिठाइयों के नमूने

खुले में रखी जलेबी-इमरती में मिलीं मक्खियां, मौके पर कराया नष्ट

बीना

रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बीना में मिष्ठान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप वर्मा एवं शीतल सिंह की टीम ने सर्वोदय चौक, गांधी तिराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की।

टीम ने राजहंस स्वीट्स एवं शिमला स्वीट्स से मावा बर्फी, बेसन लड्डू, बर्फी और मावा के नमूने लिए। बीकानेर स्वीट्स से मावा व नमकीन तथा नटराज होटल से डोडा बर्फी, मूंग बर्फी और सेलिब्रेशन गिफ्ट पैक के नमूने जांच के लिए लिए गए। सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान राजहंस स्वीट्स पर खुले में रखी जलेबी और इमरती में मक्खियां मिलीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अस्वच्छ खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया और प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य पदार्थ ढंककर एवं स्वच्छ वातावरण में रखने के निर्देश दिए।

विभाग ने मिठाई विक्रेताओं को मांग के अनुसार सीमित मात्रा में मिठाइयां तैयार करने तथा बासी व गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्री की बिक्री से बचने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर