मेन्यू

लोड हो रहा है...

भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील इकाई का गठन, रतनलाल शर्मा बने अध्यक्ष

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत

नेछवा स्थित श्री रतन रघुनाथ गौशाला परिसर में भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, भगवान बलराम एवं संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और किसान हितों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गठन के दौरान रतनलाल शर्मा (झिलमिल) को तहसील अध्यक्ष, गोपाल तूनवा को उपाध्यक्ष, सुरेश चारण को गौ सेवा प्रमुख, परसराम सैनी को पर्यावरण प्रमुख, मोतीलाल गनेड़ी को विद्युत प्रमुख, कानाराम तिड़ौकी को विधि सलाहकार तथा कैलाश सेन को सूचना आयाम प्रमुख नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद गौशाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा महंत ईश्वरलाल और गौशाला संचालन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमल शर्मा का सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष पूरनसिंह चौहान ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें पदभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और