मेन्यू

लोड हो रहा है...

जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में हर्षोल्लास से मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस

पाटन (सीकर)। जवाहर नवोदय विद्यालय, पाटन में नवोदय स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक अजय पाल लांबा रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही, NEET 2026 में चयनित विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को नवोदय एल्यूमनाई सोसायटी, सीकर द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अजय पाल लांबा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, परिश्रम और पुस्तकों के नियमित अध्ययन का महत्व बताया। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और यहां से निकले छात्र विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने और महापुरुषों के जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान अजय पाल लांबा ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद भी किया और उनके विभिन्न प्रश्नों के सहज एवं सरलता से उत्तर दिए।

इसके बाद “एक नवोदयन–एक पेड़ अभियान 2026” के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। नवोदय एल्यूमनाई सोसायटी की ओर से विद्यार्थियों को मिठाई भी वितरित की गई।

विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह ने सभी एल्यूमनाई सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास में उनके निरंतर सहयोग की सराहना की। वहीं, नवोदय एल्यूमनाई समिति, सीकर के अध्यक्ष रफीक खान ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के लिए प्रेरक एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में नवोदय एल्यूमनाई सोसायटी के पदाधिकारी, पूर्व छात्र, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में एल्यूमनाई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील इकाई का गठन, रतनलाल शर्मा बने अध्यक्ष

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नेछवा स्थित श्री रतन रघुनाथ गौशाला परिसर में भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ

जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन में हर्षोल्लास से मनाया गया नवोदय स्थापना दिवस

पाटन (सीकर)। जवाहर नवोदय विद्यालय, पाटन में नवोदय स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान पुलिस के पुलिस

हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत, चुनावी हलफनामे पर दायर याचिका खारिज

सागर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को राहत देते हुए पूर्व सरपंच राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव

सागर में नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष की विशेष बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर श्री राम साहू सागर। नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले के मकरोनिया स्थित देव जगन्नाथ