मेन्यू

लोड हो रहा है...

खुरई पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

 

तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर व दो मोबाइल बरामद
खुरई/सागर

सागर जिले की खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 21 लाख 20 हजार रुपये मूल्य के चार चोरी के ट्रैक्टर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को खुरई निवासी अरविंद यादव ने अपने स्वराज 735 ट्रैक्टर तथा पड़ोसी वीरेन्द्र यादव के ट्रैक्टर की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अंकुष उइके और संतोष उइके को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने की जानकारी दी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मोहर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार करते हुए चोरी के दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए। पूछताछ में आरोपियों ने रायसेन जिले के गैरतगंज और विदिशा जिले के खामखेड़ा से भी दो ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया, जिन्हें भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अंकुष उइके (21), संतोष उइके (19) निवासी सूखी सेवनिया, भोपाल तथा मोहर सिंह गुर्जर (40) निवासी शिवपुरी शामिल हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी सहित थाना खुरई शहर, साइबर सेल, शिवपुरी पुलिस और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल थाना या डायल-112 पर देने की अपील की है।

Leave a Comment

जैविक खेती का अनोखा प्रयोग: मोहनपुरा में पांच रंगों वाली मक्का बनी आकर्षण का केंद्र

पाटन, (शिंभू सिंह शेखावत) पाटन क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के किसान सुरेंद्र यादव ने जैविक खेती के माध्यम से पांच रंगों वाली मक्का उगाकर एक

खुरई पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

  तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर व दो मोबाइल बरामद खुरई/सागर सागर जिले की खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला

सागर बीएमसी में हाई-रिस्क सर्जरी सफल, बुजुर्ग महिला के पेट से 15×20 सेमी की विशाल सिस्ट निकाली गई

15×20 सेंटीमीटर की हाई-रिस्क ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन, मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज। सागर सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) ने

नीमकाथाना में दलित युवक से कथित मारपीट और जातिसूचक अपमान, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

27 जुलाई की घटना, डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई जांच राजस्थान के नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के एक युवक के