15×20 सेंटीमीटर की हाई-रिस्क ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन, मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज।
सागर
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) ने एक जटिल एवं उच्च जोखिम वाली सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की टीम ने 70 वर्षीय महिला के पेट से लगभग 1 किलोग्राम वजनी और 15×20 सेंटीमीटर आकार की विशाल ओवेरियन (एडनेक्सल) सिस्ट को सफलतापूर्वक निकाल दिया। चार वर्षों से क्रॉनिक डायरिया से पीड़ित मरीज का ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डॉ. शीला जैन के नेतृत्व में किया गया। सफल सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। बीएमसी अधिष्ठाता डॉ. पी. एस. ठाकुर ने पूरी चिकित्सकीय टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे संस्थान की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और टीमवर्क का उदाहरण बताया।



