मेन्यू

लोड हो रहा है...

जन्मदिन पर विधायक शैलेन्द्र जैन ने आचार्य विभव सागर महाराज का लिया आशीर्वाद, जैन समाज ने किया सम्मान

सागर। जन्मदिवस के पावन अवसर पर सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने श्री गौराबाई दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचकर पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन किए, पाद प्रक्षालन कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सकल जैन समाज के वरिष्ठजनों एवं श्रद्धालुओं ने विधायक श्री जैन का आत्मीय अभिनंदन करते हुए जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज ने विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन को धर्म, सेवा, सदाचार और लोककल्याण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का आशीर्वचन दिया। उन्होंने विधायक के स्वस्थ, दीर्घायु, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण जीवन की मंगलकामना करते हुए अपने हस्तलिखित शुभकामना-पत्र की भेंट भी प्रदान की।
इस अवसर पर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि संतों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। गुरुजनों के सान्निध्य से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर समाज, प्रदेश और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना करते हुए सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
आचार्य श्री के दर्शन एवं आशीर्वाद के उपरांत बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं, समाजजनों और शुभचिंतकों ने विधायक श्री जैन को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके स्वस्थ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर संतोष जैन (घड़ी), अशोक जैन (पीड़रुआ), पराग बजाज, श्रेयांश जैन, संजय सवाई, निलेश जैन, महेंद्र बलेह, अमित बैसाखिया, अभय बरायठा, प्रासुक जैन, चेतराम अहिरवार, अजय जैन लंबरदार, संजय शास्त्री, राजकुमार पडेले, नवीन जैन सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु-भगिनियाँ उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और