मेन्यू

लोड हो रहा है...

हत्या के प्रयास के मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार, मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

करीब 11 माह से फरार आरोपी रूपेश चौबे को पुलिस ने दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल
सागर

थाना मोतीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2025 को तीजा पर्व के दौरान पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर राजीवनगर निवासी भूपेश चौबे के घर पर हथियारबंद आरोपियों ने हमला कर दिया था। लोहे की रॉड, लाठी, तलवार और कट्टे से किए गए हमले में प्रभात चौबे, महेश चौबे, निधि चौबे और सुदामा चौबे गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोप है कि रूपेश चौबे ने सुदामा चौबे पर कट्टे से गोली चलाकर उनकी हत्या का प्रयास किया था।
इस मामले में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 767/2025 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस पहले ही दो आरोपियों सुरेश चौबे और विवेक चौबे को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया था।
लगातार तलाश और मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीनगर पुलिस ने 10 जुलाई 2026 को फरार एवं ईनामी आरोपी रूपेश चौबे (37 वर्ष) निवासी राजीवनगर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक गौरव गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक माधव सिंह, प्रधान आरक्षक नदीम, प्रधान आरक्षक दिनेश, आरक्षक सत्येन्द्र, आरक्षक अनुराग सहित थाना मोतीनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

हत्या के प्रयास के मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार, मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

करीब 11 माह से फरार आरोपी रूपेश चौबे को पुलिस ने दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल सागर थाना मोतीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के

पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 किलो 350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में सिरियारी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए

नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित, चार से छीने प्रभार

विजय निरंकारी   निगमायुक्त राजकुमार खत्री का सख्त एक्शन, आनंद मंगल गुरु को कारण बताओ नोटिस, कई शाखाओं में नए प्रभार सौंपे सागर नगर निगम

‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का भव्य समापन, साइबर सुरक्षा के संदेश से जागरूक हुआ सागर

    बंडा में जिला स्तरीय समारोह, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली; 15 दिन तक चला साइबर सुरक्षा अभियान सागर मध्यप्रदेश पुलिस