मेन्यू

लोड हो रहा है...

पत्रकारों की 30 सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर में वॉइस ऑफ मीडिया का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जयपुर

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत (वीओएम)
पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया (VOM) के बैनर तले राजधानी जयपुर स्थित पुलिस कमिश्नरेट के सामने शहीद स्मारक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर मुख्यमंत्री के नाम 30 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा तथा पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान की मांग बुलंद की।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने कहा कि यह आंदोलन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान तथा लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया और “हम सब एक हैं” के नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल गुप्ता ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, इसलिए उनके हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सभी पत्रकारों को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पत्रकार की भागीदारी आवश्यक है।
प्रेस क्लब वेलफेयर वर्ल्ड वाइज फाउंडेशन के जयपुर जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से भ्रष्ट व्यवस्था और सत्ता को भी झकझोरने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने ग्रामीण पत्रकारों के लिए विशेष सुरक्षा, उनके बच्चों की शिक्षा में राहत तथा राज्य सरकार द्वारा मासिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा (माचाड़ी) ने कहा कि सभी पत्रकार संगठनों को एक मंच पर आकर एकजुटता के साथ अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों को एकजुट कर बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा, ताकि पत्रकारों की मांगें शीघ्र पूरी हो सकें।
धरना-प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 30 सूत्रीय मांगपत्र उनके प्रतिनिधि को सौंपा। प्रतिनिधि ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन ने बताया कि मांगपत्र में पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा, सुविधाओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
संगठन ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार पत्रकारों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तंभ को और अधिक सशक्त बनाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ पत्रकार गोपाल गुप्ता, गोविंद प्रसाद सैनी, डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, दुर्गालाल सैनी, संदीप अग्रवाल, किशन सिंह, नितेश अग्रवाल, डी.सी. शर्मा, जयंत सिंह सोलंकी, सुरेंद्र सोनी, जाकिर खान, घनश्याम शर्मा, नागपाल शर्मा, कमल रतनु, उमर पठान, रेखराज चौहान, सुरेश कुमावत, प्रशांत गौड़, गोविंद गोपाल सिंह, शिंभू सिंह शेखावत, राजेश मेहरा, विनोद शर्मा, रोहित सिंधी, ओमप्रकाश मीणा सहित प्रदेशभर से आए अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

पत्रकारों की 30 सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर में वॉइस ऑफ मीडिया का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जयपुर रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत (वीओएम) पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर वॉइस ऑफ मीडिया (VOM) के बैनर तले राजधानी जयपुर स्थित पुलिस कमिश्नरेट के

हत्या के प्रयास के मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार, मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

करीब 11 माह से फरार आरोपी रूपेश चौबे को पुलिस ने दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल सागर थाना मोतीनगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के

पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42 किलो 350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में सिरियारी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए

नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, लापरवाही पर कर्मचारी निलंबित, चार से छीने प्रभार

विजय निरंकारी   निगमायुक्त राजकुमार खत्री का सख्त एक्शन, आनंद मंगल गुरु को कारण बताओ नोटिस, कई शाखाओं में नए प्रभार सौंपे सागर नगर निगम