मेन्यू

लोड हो रहा है...

“मेरी नहीं तो किसी और की नहीं” सोच ने ली नर्स की जान, आरोपी गिरफ्तार

 

सागर। शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को सागर पुलिस ने चार महीने बाद जबलपुर जिले के मुड़िया गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। मामले में आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने वाले उसके चचेरे भाई को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि 4 फरवरी की रात ड्यूटी पर जाते समय अस्पताल गेट के पास आरोपी सुशील चढ़ार ने दीपशिखा को रोक लिया। विरोध करने पर उसने उन्हें धक्का देकर पिस्टल से तीन फायर किए, जिनमें दो गोलियां उनकी पीठ के पास लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी सुशील चढ़ार मृतका का रिश्तेदार था और वह उससे एकतरफा प्रेम करता था तथा शादी करना चाहता था। परिवार की सहमति नहीं होने और दीपशिखा का विवाह दूसरी जगह तय होने से वह नाराज था। इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद आरोपी लगातार फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर रहा था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। फरारी के दौरान वह पीथमपुर, अहमदाबाद सहित कई स्थानों की फैक्ट्रियों में काम करता रहा।
तकनीकी जांच में सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिली कि आरोपी अपनी बीमार मां से मिलने गांव आने वाला है। इस पर पुलिस टीम ने मुड़िया गांव में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दीपशिखा के किसी और से विवाह को स्वीकार नहीं कर पा रहा था, इसी मानसिकता के चलते उसने यह जघन्य वारदात की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई पिस्टल बरामद की तथा हथियार उपलब्ध कराने वाले उसके चचेरे भाई सौरभ चढ़ार को भी सहआरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल दोनों आरोपियों को सागर लाकर पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और