रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत
पाटन। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा नीमकाथाना के जोन-4 पाटन के निकटवर्ती गांव इमलोहा श्यामपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में 16 जून 2026 को पंचायती राज चुनावों को लेकर सेक्टर कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कैडर कैंप का आयोजन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनावों में बसपा पाटन क्षेत्र की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा पूंजीपतियों के हितों की पार्टी बनकर कार्य कर रही हैं, जिसके कारण क्षेत्र में जमीन हड़पने, गरीबों को धमकाने और गोलीकांड जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
विधानसभा महासचिव सतपाल भारती ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा पाटन पंचायत समिति एवं जिला परिषद की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए बूथ एवं सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर दीनदयाल वर्मा, दिनेश वर्मा, सोमनाथ नायक, मदन वर्मा (सरपंच), लालचंद वर्मा, प्रमोद, अरुण नायक, मितलेश कुमार, राजकुमार वर्मा, लोकेश वर्मा, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, महेश सैनी, प्रदीप नायक, ओमप्रकाश वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




