मेन्यू

लोड हो रहा है...

करजो धाम में 18 जून को उमड़ेगी आस्था की भीड़, श्री मोटा बाबा महाराज का विशाल मेला, भण्डारा एवं भव्य जागरण होगा आयोजित

करजो, पाटन (सीकर) | रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत
लोक आस्था और श्रद्धा के प्रतीक श्री मोटा बाबा महाराज के वार्षिक विशाल मेले एवं भण्डारे का आयोजन गुरुवार 18 जून 2026 को ग्राम करजो स्थित श्री मोटा बाबा महाराज धाम में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से मेले की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
आयोजकों के अनुसार मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने और भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने पहुंचेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा:
हवन: प्रातः 7:15 बजे से
विशाल भण्डारा एवं मेला: प्रातः 10:15 बजे से दिनभर
भव्य जागरण: रात्रि 9:15 बजे से
जागरण में हरियाणा कम्पीटिशन पार्टी अपनी मनमोहक भक्ति प्रस्तुतियां देगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में साध्वी पुष्पा शास्त्री जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं प्रसिद्ध भजन गायक संजय पटेल, राजू गोला, कंचन यादव, माही चौधरी एवं बृजेश सोरखना अपनी मधुर भक्ति रचनाओं से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।
समस्त ग्रामवासी करजो ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से परिवार सहित मेले में पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
निवेदक: समस्त ग्रामवासी करजो
संपर्क: 8000648748, 9799932189, 8290781668

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और