रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत
टोंक। जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निवाई सदर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन वर्षों से फरार चल रहे तीन टॉप-टेन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव एवं वृत्ताधिकारी निवाई रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सीताराम मीणा उर्फ जयबाला (44), अमृत लाल मीणा उर्फ उमराव (41) तथा नरसी मीणा (23) निवासी कनकटा, थाना चाकसू, जिला जयपुर दक्षिण को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना दतवास में 11 मार्च 2023 को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। इस प्रकरण का अनुसंधान निवाई सदर थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा किया जा रहा था। तीनों आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे थे और थाना स्तर के टॉप-टेन वांछित अपराधियों की सूची में शामिल थे।
गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार 15 जून को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।




