रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत
टोंक। अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निवाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 52 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव एवं वृत्ताधिकारी निवाई रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में थाना निवाई सिटी प्रभारी घासीराम मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सोमवार को केरोद रोड स्थित निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज के पास कार्रवाई की।
पुलिस ने सायर पत्नी मुख्तयार सांसी (41 वर्ष) निवासी सांसी मोहल्ला अलीपुरा, थाना मेहंदवास, जिला टोंक (हाल निवासी आईटीआई कॉलेज के पास, केरोद रोड निवाई) को अवैध देशी शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा प्रकरण की जांच जारी है।




