मेन्यू

लोड हो रहा है...

सांसद डॉ. लता वानखेडे की मेहनत से सागर -छतरपुर- खजुराहो नई रेल लाईन के सर्वे को मिली मंजूरी

सागर

सागर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूपमेसागर–छतरपुर–खजुराहो–भोपाल नई रेल लाइन के सर्वे को स्वीकृति मिल गई है। इस फैसले से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय पर क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति केवल एक सर्वे नहीं, बल्कि सागर सहित पूरे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
सांसद ने बताया कि इस रेल लाइन की मांग उन्होंने लोकसभा में उठाई थी। यह परियोजना सागर को सीधे खजुराहो और आगे उत्तरप्रदेश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की दिशा में पहला बड़ा कदम साबित होगी।उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा, पर्यटन—विशेषकर खजुराहो—को नई गति मिलेगी, व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
डॉ. वानखेड़े ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह परियोजना जल्द ही गति पकड़ेगी और सागर क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी ,यह स्वीकृति सागर के लिए विकास के नए युग की शुरुआत है।

Leave a Comment

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री