मेन्यू

लोड हो रहा है...

सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधिकारियों का किया गया सम्मान कंट्रोल रूम में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

सागर

आज दिनांक को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  दिनेश कुमार गुरु एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक  बाला प्रसाद कटारे के सेवानिवृत्ति उपरांत एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा दोनों अधिकारियों को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की गई।
अपने संबोधन में डॉ. संजीव उइके ने कहा कि “पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण का माध्यम है। दिनेश कुमार गुरु एवं  बाला प्रसाद कटारे ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया है, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”
वहीं  लोकेश कुमार सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, परंतु आपके अनुभव एवं सेवाएं सदैव विभाग के लिए मार्गदर्शक रहेंगी। हम आपके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हैं।”
समारोह में उपस्थित परिजनों की ओर से भी भावुक शब्दों में दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा गया कि “पुलिस सेवा में रहते हुए इन्होंने परिवार के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का संतुलन बनाए रखा, जो गर्व का विषय है।”
इस अवसर पर शहर के थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक  नीतेश वायकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ