मेन्यू

लोड हो रहा है...

कैंसर पीड़ितों के सुगम इलाज हेतु विशेष ‘ओंको-सर्जरी वार्ड’ का बीएमसी में विधिवत उद्घाटन

सागर

बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय (बीएमसी), सागर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में आज एक नया मील का पत्थर स्थापित किया गया। बीएमसी के सर्जरी विभाग में कैंसर पीड़ितों के सुगम इलाज हेतु विशेष ‘ओंको-सर्जरी वार्ड’ का विधिवत उद्घाटन किया गया।
डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने किया उद्घाटन
वार्ड का शुभारंभ बीएमसी के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. पी.एस. ठाकुर के कर-कमलों द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीएमसी में कैंसर के ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समर्पित वार्ड के बन जाने से अब कैंसर के गंभीर मरीजों को सर्जरी से पहले और बाद में एक ही छत के नीचे विशेष देखभाल मिल सकेगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अधीक्षक डॉ राजेश जैन, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. सुनील सक्सेना, डॉ. अखिलेश रत्नाकर, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. जितेन्द्र डांगी उपस्थित रहे। इन सभी चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस पहल को कैंसर के विरुद्ध जंग में एक बड़ा कदम बताया।

*मरीजों को मिलेंगे ये लाभ*:
*नि:शुल्क उपचार*: गरीब और जरूरतमंद मरीजों को अब कैंसर जैसी घातक बीमारी का महंगा इलाज और सर्जरी पूरी तरह नि:शुल्क और बेहतर गुणवत्ता के साथ मिल सकेगी।
*फोकस्ड केयर”: सामान्य वार्ड से अलग होने के कारण संक्रमण का खतरा कम होगा और कैंसर मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा।
*बेहतर सुविधाएं*: इस वार्ड को कैंसर सर्जरी की आधुनिक जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है।
मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि इस नई सुविधा के शुरू होने से अब सागर एवं आसपास के जिलों के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए महानगरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा। बीएमसी प्रबंधन की इस पहल की क्षेत्र के नागरिकों ने सराहना की है।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ