मेन्यू

लोड हो रहा है...

सागर लोकसभा के लिए नई ट्रेन की सौगात; सांसद ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारंभ चोपन एक्सप्रेस : भोपाल से धनबाद तक जाएगी

(सागर से विपिन दुबे/विजय निरंकारी)

सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती डॉक्टर लता वानखेड़े ने 24 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे सागर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम मैं भोपाल से धनबाद चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई नियमित ट्रेन भोपाल धनबाद और भोपाल चोपन सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती डॉ लता वानखेड़े ने कहा यह ट्रेन भोपाल – विदिशा – बीना – सागर – दमोह – कटनी – सिंगरौली – चोपन – रांची होते हुए संचालित होगी। यह ट्रेन स्थानीय यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ लंबी दूरी की बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा सागर लोकसभा के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं के लिए यह रेल सेवा अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

सांसद श्रीमती डॉ लता वानखेड़े ने कहा सागर लोकसभा लगातार रेलवे विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। बीना–कटनी तीसरी लाइन पूर्ण होने से यातायात हुआ सुगम होगा। इसके अलावा अमृत भारत योजना से सागर स्टेशन का कायाकल्प; नए प्लेटफॉर्म एवं फुट ओवर ब्रिज का निर्माण प्रगति पर है।
श्रीमती वानखेड़े ने कहा मकरोनिया स्टेशन को टर्मिनस बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। भविष्य योजना के अंतर्गत ललितपुर–सागर–छिंदवाड़ा रेल लाइन का डीपीआर भी बन रहा है ।
रात करीब 11:34 पर नई ट्रेन सागर के प्लेटफार्म क्रमांक पर आई और ट्रेन के पायलट का सांसद ने पुष्प माला से स्वागत किया। गौरतलब है श्रीमती लता वानखेड़े ने सागर संसदीय क्षेत्र के लिए चाहे लोकसभा के पटल पर अपनी बात हो या व्यक्तिगत रेल मंत्री से मुलाकात कर नई ट्रेनों और चल रही ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग पुरजोर तरीके से रखी है।
प्लेटफार्म क्रमांक एक पर हुए कार्यक्रम में ADRM जबलपुर आनंद जी, जबलपुर मंडल के नितेश सोने, विनोद चौकसे, दीपक कुशवाहा; आशालता सिलाकारी, श्रीमती कल्पना विपिन दुबे; भाजपा नेता सुशील साहू; प्रदीप राजोरिया; निकेश गुप्ता एवं अक्षत चौकसे के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।
अंत में श्रीमती वानखेड़े ने कहा सागर लोकसभा की जनता को इस नई सुविधा के लिए बहुत-बहुत बधाई। विकास का यह पहिया इसी तरह निरंतर चलता रहेगा।

Leave a Comment

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के प्रदेश सह-सचिव बने संदीप बबेरवाल

रिपोर्टर — शिंभू सिंह शेखावत खेतड़ी राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को