मेन्यू

लोड हो रहा है...

सेवा दिवस के रूप में मनाया अपना जन्मदिन सांसद लता वानखेड़े ने

सागर

सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने अपने जन्मदिवस के दिन की शुरुआत आध्यात्मिक और सेवा भाव से की। प्रातः उन्होंने हनुमान मंदिर बटालियन पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, इसके पश्चात वे राम दरबार मंदिर एवं भूतेश्वर मंदिर पहुचीं, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए सांसद वानखेड़े सीताराम रसोई पहुंचीं। यहां उन्होंने जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को भोजन वितरित किया तथा उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना और सहायता पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व है।
दोपहर 2 बजे वे होटल रियार्थ-इन पहुंचीं, जहां उन्होंने सर्वप्रथम ब्रह्मलीन संत देवराहा बाबा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद उन्होंने शंकर जी के मंदिर मे पूजा अर्चना की तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर पार्टी परिवार के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया जिनमें में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, भाजपा युवा नेता दीपू भार्गव, आकाश सिंह राजपूत, अभिराज सिंह ठाकुर, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, अजय दुबे, सुखदेव मिश्र, राम अवतार पांडे, विनोद तिवारी, विक्‍की विजय गौतम, रामेश्‍वर नामदेव, निकेश गुप्ता, सुभाष दत्‍ता, मकेश तिवारी, मनीष नेमा, मेघा दुबे, न.पा. अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार, आशालता सिलाकारी, याकृति जड़िया, कविता लारिया, रवि ठाकुर सहित लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और नागरिकों का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने तांता लगा रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने संसद को शुभकामनाएं देते हुए मंच से संक्षिप्त में लोकगीत भी गया जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी सांसद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
सांसद ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसेवा ही उनका एकमात्र लक्ष्य है, जिसके लिए वे सभी के आशीर्वाद और सहयोग से निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में आए नागरिकों के मनोरंजन हेतु आर्केस्ट्रा और बधाई नृत्य का आयोजन किया गया जिन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया।
जन्मदिन के अवसर पर ज्‍यूपिटर स्कूल में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने परिवार, शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
शाम 5:30 बजे पूर्व विधायक श्री भानु राणा द्वारा कांची होटल में उनका सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। सांसद वानखेड़े ने सभी के स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भानु राणा, एड. वीनू राण, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर, सोनू सिंह मोकलपुर, विक्रम मौर्य, भगतसिंह, उमेश सिंह केवलारी, कैलाश चौरसिया, नरेन्‍द्र तिवारी, शिवकुमार यादव, संतोष ठाकुर, के.के. मिश्रा, डॉ. डी.पी. चौबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के प्रदेश सह-सचिव बने संदीप बबेरवाल

रिपोर्टर — शिंभू सिंह शेखावत खेतड़ी राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को