मेन्यू

लोड हो रहा है...

लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी गिरफ्तार

सागर

दिनांक 08.12.2025 को फरियादिया निवासी विवेकानंद वार्ड, थाना मोतीनगर, सागर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.12.2025 को दोपहर लगभग 12:30 बजे वह अपने पति निलेश साहू के साथ मीरा हॉस्पिटल के पास स्थित अपनी ऑनलाइन शॉप पर मौजूद थीं। उसी दौरान चार युवक दुकान पर आए, जिन्होंने चाकू दिखाकर डराया-धमकाया।
घटना के दौरान एक आरोपी ने काउंटर पर रखे लगभग 10,000 रुपये लूट लिए तथा सभी आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। फरियादिया द्वारा पीछा करने का प्रयास किया गया, परंतु आरोपी धक्का देकर भाग निकले।
रिपोर्ट पर अपराध धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसमंत सिंह राजपूत द्वारा विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रशांत पिता आशाराम पटेल, उम्र 18 वर्ष, निवासी बरखेड़ा खुर्द, थाना कैंट सागर की लगातार तलाश की जा रही थी। विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Comment

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को

नीमकाथाना के विवेश वर्मा बने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के अतिरिक्त निजी सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। नीमकाथाना के निवासी एवं वर्ष 2020 बैच के आईसीएएस अधिकारी विवेश वर्मा को भारत सरकार में केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन

भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील इकाई का गठन, रतनलाल शर्मा बने अध्यक्ष

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नेछवा स्थित श्री रतन रघुनाथ गौशाला परिसर में भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ