मेन्यू

लोड हो रहा है...

कलेक्टर  संदीप जी आर का ऑन द स्पॉट एक्शन, बिलहरा के सीएमओ को थमाया नोटिस

सागर
कलेक्टर  संदीप जी आर ने जैसीनगर में आयोजित जनसुनवाई में बगैर पूर्व सूचना एवं बगैर अनुमति के अनुपस्थित रहने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिलहरा श्री के बी एस बघेल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी कारण बताओ नोटिस के अनुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिलहरा श्री के बी एस बघेल बिना किसी पूर्व सूचना / अनुमति के अनुपस्थित रहे, जबकि इस संबंध में सीएमओ को पूर्व में सूचना दी गई थी, जिससे शिकायतों की उचित समीक्षा नहीं की जा सकी जिसके लिये प्रथम दृष्टया सीएमओ उत्तरदायी है। जिस हेतु उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर समक्ष में उपस्थित होकर कारण व्यक्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आदेशित किया गया कि यदि नियत समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं हुआ तो प्रकरण में अग्रेतर कार्यवाही की जावेगी।

*कलेक्टर की सख्त चेतावनी*

कलेक्टर  संदीप जी आर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदेशों के पालन में देरी या लापरवाही करने वाले किसी भी शासकीय सेवक को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ