मेन्यू

लोड हो रहा है...

हत्या के प्रयास के मामले मे महज़ 12 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार

सागर

थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक  घनश्याम शर्मा के कुशल नेतृत्व में गोपालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध में रिकॉर्ड समय में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को केवल 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
उल्लेखनीय है कि थाना गोपालगंज क्षेत्र अंतर्गत आपसी रंजिश के चलते फरियादी पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें लोहे के पाइप/डंडे से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुँचाई गईं। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव एवं भय का माहौल निर्मित हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही गोपालगंज पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपियों की धरपकड़ हेतु सघन तलाश अभियान प्रारंभ किया गया।
पंजीबद्ध अपराध में आरोपी राज उर्फ कृष्णा पटेल एवं मोहन पटेल वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने खुफिया तंत्र, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार दबिश देते हुए महज़ 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी उपरांत आरोपियों से सघन पूछताछ की गई, जिसमें अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। प्रकरण में सुसंगत विधिक धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हत्या के प्रयास जैसे जघन्य अपराध में इतनी त्वरित गिरफ्तारी यह स्पष्ट करती है कि गोपालगंज पुलिस अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। इस प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में भय तथा आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।

Leave a Comment

सागर में नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष की विशेष बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर श्री राम साहू सागर। नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले के मकरोनिया स्थित देव जगन्नाथ

सृजन संवाद’ में SP अनुराग सुजानिया ने छात्राओं को किया जागरूक, हेलमेट पहनने और कानून का पालन करने का दिया संदेश

सागर। सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद योजना’ के तहत बुधवार को सांदीपनी स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अवैध पत्थर परिवहन का आरोप, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

  भारी वाहनों से सड़कें जर्जर, डीजल चोरी की घटनाओं पर भी उठे सवाल पाटन (रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत)। राजस्थान-हरियाणा सीमा क्षेत्र में कथित अवैध

नीमकाथाना में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

कपिल मूर्ति से पुलिया तक हटाया अतिक्रमण, आज खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक होगी कार्रवाई; प्रभावितों ने मुआवजे और भेदभाव के लगाए आरोप  रिपोर्टर