मेन्यू

लोड हो रहा है...

बीएमसी के न्यूरोसर्जरी विभाग में तीन महत्वपूर्ण पदस्थापनाओं के साथ सुपर स्पेशलिटी की शुरुआत

*डीन डॉ पी एस ठाकुर के अथक प्रयास ला रहे रंग*

*सागर सहित संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र को मिलेगा लाभ*

*चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु मुख्य मंत्री, उप मुख्यमंत्री लगातार उठा रहे महत्वपूर्ण कदम*

सागर

बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ पी एस ठाकुर के अथक प्रयास लगातार रंग ला रहे हैं। इसी दिशा में मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आज महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के न्यूरोसर्जरी विभाग में आवश्यक पदस्थापनाएँ की गई हैं। इसी के साथ अब बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी की भी शुरुआत हो गई है जिससे न केवल सागर बल्कि संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। यह आदेश स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और मेडिकल शिक्षण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार न्यूरोसर्जरी विभाग में तीन पदों पर पदस्थापनाएँ की गई हैं, जिनमें प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक स्तर के पद शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री  राजेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के उन्नयन, चिकित्सा महाविद्यालयों के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं के विकास और छात्रों के हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। यह आदेश उन्हीं प्रयासों की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ पी एस ठाकुर ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत एवं सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन के द्वारा लगातार प्रयास एवं भोपाल में सतत संपर्क से यह उपलब्धि सागर के लिए प्राप्त हुई है।

चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे निरंतर सुधारों के लिए डीन डॉ पी एस ठाकुर सहित संपूर्ण बीएमसी परिवार ने  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और माननीय उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत , सागर विधायक  शैलेंद्र जैन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

सागर में नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष की विशेष बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर श्री राम साहू सागर। नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले के मकरोनिया स्थित देव जगन्नाथ

सृजन संवाद’ में SP अनुराग सुजानिया ने छात्राओं को किया जागरूक, हेलमेट पहनने और कानून का पालन करने का दिया संदेश

सागर। सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद योजना’ के तहत बुधवार को सांदीपनी स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अवैध पत्थर परिवहन का आरोप, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

  भारी वाहनों से सड़कें जर्जर, डीजल चोरी की घटनाओं पर भी उठे सवाल पाटन (रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत)। राजस्थान-हरियाणा सीमा क्षेत्र में कथित अवैध

नीमकाथाना में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

कपिल मूर्ति से पुलिया तक हटाया अतिक्रमण, आज खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक होगी कार्रवाई; प्रभावितों ने मुआवजे और भेदभाव के लगाए आरोप  रिपोर्टर