मेन्यू

लोड हो रहा है...

निगमायुक्त ने  डेयरी संचालित कर गोबर सड़क के पास फैलाने वाले  पर दस हजार का जुर्माना व एफआईआर कराने के निर्देश दिये

*निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को शहर का निरीक्षण कर संचालित पशुडेरियों को दो-चार दिन में बाहर करने का समय दिया*

सागर

लक्ष्मीपुरा वार्ड में डेयरी संचालित कर बड़ी मात्रा में गोबर सड़क के पास फैलाने वाले डेयरी संचालक देवेंद्र घोषी पर दस हजार का जुर्माना और एफआईआर करें। उक्त निर्देश निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को सुबह-सुबह शहर का निरीक्षण कर निगमकर्मियों को दिये। सागर शहर को स्वच्छता में अब्बल बनाने, शहर की सुंदरता को बनाये रखने, पशुओं के सड़कों पर खुले में विचरण से होने वाली यातायात समस्या समाप्त करने और नागरिकों को हताहत घायल होने से बचाने जैसे विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के लिए महत्वकान्छी डेयरी विस्थापन परियोजना हफसिली के शतप्रतिशत प्रभावी संचालन हेतु बागडोर नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने स्वयं अपने हांथों में लेते हुए शहर के डेयरी संचालकों को बार-बार समझाइस देने के बाद अब कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पशु विचरण मुक्त सागर बनाने का मैराथन प्रयास एक बार पुनः प्रारम्भ करते हुए शुक्रवार को सागर शहर में संचालित विभिन्न डेरियों का निरीक्षण किया और चंद दिनों की मोहलत देकर सभी पशुडेरियां शहर से बाहर करने के निर्देश दिये। उन्होंने शहर भ्रमण कर डेरी संचालकों की डेरी पर पहुंचकर यथास्थिति देखी और डेरी बाहर करने हेतु कहा। गोपालगंज में सौरभ यादव, अखिलेश यादव, सुरेश यादव की डेरी, शनिचरी में ओमकार यादव, लल्लू यादव, रमेश यादव, रूपनारायण यादव, रोहित यादव, लक्ष्मीपुरा में देवेंद्र घोषी, राहुल घोषी, केशवगंज में बद्रीप्रसाद घोषी आदि की डेरियों पर पहुंचकर उक्त डेरी संचालकों से संवाद किया और दो-चार दिन में सभी डेरी शहर से बाहर डेरी विस्थापन परियोजना स्थल हफसिली या अन्यत्र लेकर जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निगमकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा की डेरी बाहर करने हेतु उक्त सभी डेरी संचालकों को दिये गए समय अनुसार डेरी शहर से बाहर कराना सुनिश्चित कराएं। शहर की प्रत्येक डेयरी विस्थापित कराने में निगम प्रशासन योजनाबद्ध तरीके से काम करे। निगम प्रशासन डेरी शहर से बाहर कराने हेतु समस्त डेरी संचालकों का सहयोग करेगा और जहाँ आवश्यकता होगी तो कड़ाई का रुख भी अपनायेगा। डेरियों का शहर से बाहर होना डेरी संचालकों, नागरिकों, पशुओं और हमारे शहर सभी के हित में है।

*डेरीविस्थापन में सकारात्मक सहयोग देने वाले पशुपालकों को दी जायेगी हर सम्भव मदद : निगमयुक्त*

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने पशुपालक डेरीसंचालकों से कहा की आप सभी अपने शहर के हित में पशुडेरियों को शहर से बाहर विस्थापित करें। आपके द्वारा सकारात्मक सहयोग करने पर निगम प्रशासन हर सम्भव मदद आपको देगा। उन्होंने कहा की डेरीविस्थापन परियोजना स्थल हफसिली के पशु मेला क्षेत्र में हाल ही में आयोजित विशेष गोवर्धन पूजन आप पशुपालकों में नवऊर्जा के संचार और आपके प्रोत्साहन के लिए ही किया गया था और यह एक सफल मेला के रूप में सम्पन्न हुआ। ऐसे ही पशु पालक संघ और निगम प्रशासन मिलकर उत्साह के साथ डेरी विस्थापन परियोजना को शतप्रतिशत सफल बनाएगा। उन्होंने कहा की एक फॉर्मेट तैयार कर डेरी विस्थापन स्थल पर डेरी संचालकों की वर्तमान मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी तैयार करें। पशुओं के इलाज हेतु बिटनरी विभाग की मदद मुहैया कराने के लिए डेयरी विस्थापन स्थल पर अस्पताल एवं एडमिनिस्ट्रेशन भवन निर्माण किया गया है। यहां बिटनरी डॉक्टर्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास भी हम करेंगे। सभी डेरी संचालक अपनी डेरियां विस्थापित करें और अन्य परिचित डेरी संचालकों को भी प्रेरित करें। जिनके लिए हफसिली में प्लॉट नहीं मिल पाएं थे वे अब वहां प्लॉट ले सकते हैं। विगत समय में डेयरी परियोजना हफसिली में कार्यवाही कर बहुत से ऐसे लोगों के प्लॉटों का आवंटन निरस्त किया गया है जिन्होंने गलत या मिथ्या तरीके से प्लॉट लिए और प्लॉट का दुरूपयोग किया न शेड बनाये न पशुपालन की कोई गतिविधि प्रारम्भ की। यह प्लाटों का आवंटन निरस्त इसलिए किया ताकि आप असली पशु डेरी संचालकों को पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई जा सके और यह डेरी प्रोजेक्ट शासन की मंशानुरूप फलफूल सके।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत