मेन्यू

लोड हो रहा है...

312 आवासों की जांच के दौरान मिले 96 अपात्र ,अपात्र व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश

सागर

नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने लगातार चौथे दिन बाघराज वार्ड स्थित छत्रसाल नगर कॉलोनी में गरीब परिवारों को पक्का आवास देने के लिए बनाए गये आवासों में अवैध रूप से कब्जा करने, 20 हजार रुपए जमा कर आवासों पर कब्जा करने एवं आवंटित आवास को किराए पर देने व आवासों को अनाधिकृत रूप से विकय करने की निगम के अधिकारियों के साथ रहवासियों से चर्चा कर आवासों के आधिपत्य संबंधी दस्तावेजों की जांच की । अभी तक 312 आवासों की जांच की गई जिसमें 96 अपात्र ,174 पात्र व्यक्ति एवं 42 निगम आधिपत्य वाले आवास मिले।
हैं l जांच के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि शासन द्वारा गरीब परिवारों को स्वयं का पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए बाघराज वार्ड में छत्रसाल नगर कालोनी में आवास आवंटन किए थे ,जिसमें अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा ताला तोड़कर एवं केवल 20 हजार रुपए जमाकर कब्जा करने वाले आवासों को निगम का ताला लगाकर आधिपत्य में लिया जा रहा है तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध जांच उपरांत विधि अनुसार पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिन व्यक्तियों ने आवास लेकर किराए पर दे दिये हैं तथा गलत तरीके से आवासों को बेच दिया है, ऐसे आवासों के आवंटन को निरस्त करते हुए उनके द्वारा जमा की गई राशि राजसात कर किराए की राशि की वसूली भी की जाएगी ।
निगमायुक्त ने कहा कि शीघ्र ही नगर निगम द्वारा शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें संबंधित पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को राशि जमा करने पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एस एस बघेल, प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा, महादेव सोनी,कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू रैकवार सहित बड़ी संख्या में नगर निगम एवं पुलिस बल उपलब्ध था।

Leave a Comment

सागर में नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष की विशेष बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर श्री राम साहू सागर। नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले के मकरोनिया स्थित देव जगन्नाथ

सृजन संवाद’ में SP अनुराग सुजानिया ने छात्राओं को किया जागरूक, हेलमेट पहनने और कानून का पालन करने का दिया संदेश

सागर। सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद योजना’ के तहत बुधवार को सांदीपनी स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अवैध पत्थर परिवहन का आरोप, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

  भारी वाहनों से सड़कें जर्जर, डीजल चोरी की घटनाओं पर भी उठे सवाल पाटन (रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत)। राजस्थान-हरियाणा सीमा क्षेत्र में कथित अवैध

नीमकाथाना में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

कपिल मूर्ति से पुलिया तक हटाया अतिक्रमण, आज खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक होगी कार्रवाई; प्रभावितों ने मुआवजे और भेदभाव के लगाए आरोप  रिपोर्टर