मेन्यू

लोड हो रहा है...

हरियाणा के सालन गांव में वैचारिक स्वच्छता अभियान की अलख जगी

*मां, बहन, बेटी की गाली न देने का लिया गया संकल्प
*
हरियाणा

वैचारिक स्वच्छता अभियान के तहत समाज में ‘मां, बहन, बेटी की गाली मुक्त भारत’ का संकल्प जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में हरियाणा के सालन गांव में इस मुहिम की नई अलख जगाई गई।

भारत परिक्रमा पर निकली एडवेंचरस महिला डॉ. अंशुजा कीमतकर को सागर प्रवास के दौरान वैचारिक स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। उन्होंने अपनी सहयात्री समाजसेवी श्रीमती लक्ष्मी माथेर के साथ सालन गांव पहुंचकर ग्रामीणों को ‘मां, बहन, बेटी की गाली न देने’ का संकल्प दिलाया।

डॉ. कीमतकर ने कहा कि — “शब्द हमारी संस्कृति का दर्पण हैं। जब तक समाज की भाषा स्वच्छ नहीं होगी, तब तक मानसिक स्वच्छता संभव नहीं है।”
लक्ष्मी माथेर ने भी ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवारों, विद्यालयों और कार्यस्थलों पर इस संदेश को प्रसारित करें, ताकि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सद्भाव का वातावरण बने।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वैचारिक स्वच्छता अभियान की शपथ लेकर यह संदेश दिया कि “गाली नहीं, सम्मान ही हमारी पहचान है।”

संस्थापक – डॉ. वंदना गुप्ता ने बताया कि अभियान का उद्देश्य है समाज के हर वर्ग तक यह जागरूकता पहुँचाना कि मानसिक स्वच्छता ही वास्तविक स्वच्छता की पहली सीढ़ी है।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र