मेन्यू

लोड हो रहा है...

मकरोनिया चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल शुरू, मिलेगी जाम से राहत बचेगा समय

*कलेक्टर के निर्देश का असर*

*सिग्नल व्यवस्था की जानकारी बताने यातायात पुलिस के साथ नगर पालिका के कर्मचारी भी तैनात*

सागर
कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश का असर लगातार हो रहा है। इसी परिपेक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए गए थे कि मकरोनिया चौराहे की यातायात सिग्नल शुरू किए जाएं एवं जन जागरूकता अभियान भी किया जाए जिससे कि ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

कलेक्टर के निर्देश की तत्काल कार्यवाही करते हुए जिला एवं यातायात पुलिस नगर पालिका मकरोनिया, लोक निर्माण विभाग ने मकरोनिया चौराहे पर पांच दिन के ट्रायल के बाद यहां लगे ट्रैफिक सिग्नल को चालू कर दिया। कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैफिक सिग्नल की वाहन चालकों को जानकारी देने के लिए चौराहे पर यातायात पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है, जो वाहन चालकों को सिग्नल के पूर्व सड़क पर बनी पट्टी के पहले अपने वाहन खड़ा करने और सिग्नल को फॉलो करने की जानकारी दे रहे हैं, क्योंकि चौराहे से गुजरने वाले पांच रास्तों के लिए लगे सिग्नल में वाहन चालक भ्रमित होने के कारण यातायात व्यवस्था का पालन नहीं कर पा रहे थे।

मकरोनिया चौराहे से गुजरने वाली बंडा, नरसिंहपुर, सदर, बंडा, सिविल लाइन और बटालियन की और जाने वाले मार्ग से आने जाने वाले वाहनों के कारण यहां सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बनती थी ट्रैफिक सिग्नल शुरू होने से जाम की स्थिति नहीं बनेगी और व्यक्तियों के समय में भी बचत होगी। मकरोनिया चौराहे पर लगे सिग्नल को चालू किया गया, लेकिन काफी समय से बंद पड़े इन सिग्नलों में तकनीकी खामियों के कारण यह सही ढंग से काम नहीं कर रहे थे, जिसके बाद यातायात पुलिस ने नगर पालिका स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर की अधिकारियों के साथ मिलकर सिग्नल को दुरुस्त करवाया और फिर उसे ट्रायल के तौर पर चालू किया। इस दौरान नगर पालिका द्वारा अपने कर्मचारियों को चौराहे पर तैनात किया गया, जो वाहन चालकों को सिग्नल पर रुकने और उनके चलने के लिए की जानकारी देते रहे। चार-पांच दिन से लगातार ट्रायल के बाद सिग्नल चालू कर दिए गए।

ट्रैफिक डीएसपी  मयंक सिंह ने बताया कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार मकरोनिया चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल शुरू किए गए हैं सभी ट्रैफिक सिग्नल को समय भी निर्धारित कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चौराहे के पांच रास्तों पर लगे इन ट्रैफिक सिग्नल पर यातायात दबाव को देखते हुए समय निर्धारित किया गया है। बंडा सिविल लाइन रो पर सबसे ज्यादा वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यहां पर सबसे ज्यादा 35 सेकंड का समय निधर्धारित किया गया है। जबकि नरसिंहपुर, रजाखेड़ी और बटालियन रोड पर 10 और 20 सेकंड का समय फिक्स किया गया है। इसके के अलावा इन सिग्नल के नीचे चौराहे पर यातायात पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत